न्यू ईयर पार्टी New year party घर पर करना चाहते हैं तो कैसे करें अच्छी पार्टी का आयोजन यह विचार जरूर मन में आता है। यह लेख पढ़कर आप जरूर शानदार पार्टी घर पर आसानी से कर सकते हैं।
हर साल नया साल 1 जनवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है और 31 दिसम्बर की शाम पार्टी की जाती है। नए साल का जश्न मनाने के लिए सभी लोग उत्सुक होते हैं लेकिन कुछ असमंजस भी रहता है कि न्यू इयर पार्टी New Year Party in India कैसे मनाएं।
वैसे तो कई होटल न्यू ईयर इवेंट New year event अरेंज करते हैं। पर अधिकतर लोग होटल जाकर पार्टी करना पसंद नहीं करते। क्योंकि नए साल की पार्टी के लिए होटल के टिकट महंगे आते हैं। भीड़ भाड़ ज्यादा होती है। हम खुद को बहुत से अनजान लोगों से घिरा हुआ पाते हैं।
खाने पीने में कुछ नयापन नहीं होता। हर चीज का स्वाद एक जैसा ही लगता है। खाना हाइजनिक है या नहीं यह डर भी रहता है। पीछे घर पर ताला लगाना सुरक्षा की दृष्टि से चिंता पैदा करता है। देर रात घर वापस आना टेंशन देता है।
अतः अच्छा है घर पर ही पार्टी करके अपने सुरक्षित दोस्तों या परिवार के कुछ सदस्यों को इकठ्ठा करके नए साल का जश्न मनाया जाये। जिसमे खाने पीने के अलावा कुछ गेम्स भी रखे जाए। इस तरह की पार्टी सभी पसंद करते हैं और एक यह एक यादगार न्यू ईयर पार्टी बन जाती है।
अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो यहाँ आपको जरुर मदद मिल सकती है. यहाँ घर पर न्यू इयर पार्टी New year Party at home in india कैसे करें , पढ़कर आप आसानी से पार्टी अरेंज कर सकते हैं। इसके बाद आपको कहीं देखने की या किसी से पूछने की जरुरत नहीं होगी कि How to arrange new year party at home.
न्यू ईयर पार्टी के लिए सबसे पहले विचार आता है बजट का। आजकल लोग एन्जॉयमेंट के लिए पैसे खर्च करने के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं। अतः घर पर पार्टी का खर्चा आप अकेले भी उठा सकते हैं या आपस में बाँट ( sharing ) करके भी कर सकते है ।
इसके बाद बात आती है इंतजाम की। ये इंतजाम दो तीन सदस्य मिल कर आसानी से कर सकते हैं। मदद के लिए बुलाने पर कोई भी आ जायेगा। उन्हें ख़ुशी ही होगी साथ ही आपको हेल्प भी मिल जाएगी।
घर पर नए साल की पार्टी करने का तरीका
New year Party at home hindi me
निमंत्रण – New Year party Invitation
सबसे पहले जिन लोगों को आप बुलाना चाहते हैं उन्हें मेसेज कर दें कि आप पार्टी करना चाहते हैं। उनका कन्फर्मेशन ले लें ताकि उस हिसाब से आप व्यवस्था कर सकें। यह काम आप फ़ोन करके , वाट्स अप पर ग्रुप बनाकर या सोशल मीडिया पर आसानी से कर सकते हैं या किसी सदस्य को इन्विटेशन भेजने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जो सभी को सूचित कर दे।
थीम तय कर लें – New Year party Theme
पार्टी थीम रखने का आजकल बहुत चलन है। आप भी एक ऐसी थीम तय कर लें जो आसान हो लेकिन अलग हो। यह थीम सभी पार्टी मेंबर फोलो करने की कोशिश करते हैं। इससे पार्टी में एक नयापन और एक ग्रुप जैसी फीलिंग आती है। गेस्ट Guest को भी खुद को पार्टी के रंग में रंगने और मिक्स होने में मदद मिलती है।
थीम रखने के लिए किसी एक रंग की एक अलग डिजाइन की या त्यौहार विशेष की ड्रेस आदि पहनने को कह सकते हैं। थीम के हिसाब से ही डेकोरेशन की चीजों की व्यवस्था की जा सकती है।
गाना बजाना – New Year party Music
गाना बजाना पार्टी का एक मुख्य अंग होता है। अतः सभी लोगों की पसंद के हिसाब से अच्छे गानों की एक लिस्ट बना कर म्यूजिक का अरेंजमेंट कर लें। कुछ लोग धीमा और हल्का संगीत पसंद करते हैं। ऐसा भी इंतजाम करके रखें। कुछ अच्छे डांस नंबर भी रखें ताकि नाचने का आनदं भी उठाया जा सके। बच्चों की पसंद का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
घर की तैयारी – New Year party Space making at home
डांस के लिए थोड़ी बड़ी जगह की जरुरत होती है। इसके लिए जगह बना लें। सामान थोड़ा एक साइड खिसका कर डांस फ्लोर जितनी जगह बना लें। यदि पार्टी में ज्यादा लोगों को बुलाना चाहते हैं और घर में उतनी जगह न हो तो छत याबाहर किसी जगह की व्यवस्था कर लेनी चाहिए ताकि बाद में दिक्कत ना हो।
यदि आपका बजट इजाजत दे तो मेहमानों को देने के लिए गिफ्ट का इंतजाम किया जा सकता है ताकि उन्हें पार्टी के ये पल हमेशा याद रहें।
यदि किसी छोटे म्यूजिकल बैंड का इंतजाम किया जा सके तो जरुर करें। लाइव म्यूजिक पार्टी में एक अलग ही अंदाज पैदा करता है। मेहमानों से भी गाना गाने की फरमाइश की जा सकती है।
यदि कुछ मेहमान ऐसे हों जो देर रात तक पार्टी के कारण आपके यहाँ ही रुकने वाले हो तो उनके लिए जगह और बिस्तर आदि का इंतजाम भी करना होता है। उन्हें और किन चीजों की जरुरत हो सकती है उनका भी प्रबंध कर लें।
सजावट – New Year party Decoration
थोड़ी बहुत सजावट गुब्बारे , लटकन , रिबन , फूल आदि से की जा सकती है लेकिन वो अधिक जगह ना घेरें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। सजावट के लिए कर्ल किये हुए रिबन बहुत सुंदर दिखते हैं। इन्हें कहीं भी लगाया जा सकता है। इन्हें बनाना भी आसन होता है। इसके अलावा डेकोरेशन के बहुत से सामान बाजार में मिलते हैं। अपनी रूचि , जगह और बजट के हिसाब से उनका उपयोग किया जा सकता है। डेकोरेशन में मदद के लिए भी किसी सदस्य को बुला लें।
खाना पीना – New Year party food and drinks
पार्टी हो तो खाना पीना जरुर होता है। खाना घर पर भी बनाया जा सकता है और बाहर से भी मंगवाया जा सकता है। खाना बनाने के शौक़ीन हों तो यह अपनी पाक कला का हुनर दर्शाने का अच्छा अवसर होता है। बाहर से मंगवाने के लिए स्विगी , जोमेटो , फ़ूड पांडा आदि की मदद ली जा सकती है जो आपको डिस्काउंट भी देते हैं।
खाना सर्व कैसे होगा यह भी विचार कर लें। आजकल बुफे का चलन है जिसमे मेहमान अपनी पसंद का खाना अपने हिसाब से लेकर खाते हैं। इससे मेजबान के लिए खाना परोसना आसन हो जाता है। इसके लिए कटलरी और टेबल आदि का इंतजाम देख लेना चाहिए।
डिस्पोज़ेबल Disposable आइटम का इंतजाम भी कर लेना चाहिए जिसमे सदस्य और डिश के हिसाब से बड़ी प्लेट , छोटी प्लेट , दोने , चम्मच और ग्लास होते हैं। ग्लास ज्यादा मंगवाने चाहिए। संभव हो तो बिना ग्रेवी या कम ग्रेवी वाला खाना मेनू में रखना चाहिए ताकि गन्दगी कम हो और सर्व करने भी आसानी रहे। पानी के लिए 20 लीटर वाले बड़े कंटेनर मंगवाए जा सकते हैं। मिनरल वाटर की बोतल ला रहे हैं तो छोटी वाली लानी चाहिए ताकि पानी व्यर्थ ना हो।
खाना खाने के बाद प्लेट या ग्लास इकट्ठे करने के लिए प्लास्टिक का बड़ा कंटेनर या गोल टब रखा जा सकता है .
गेम्स – New Year party Games
यह पार्टी का सबसे रोचक हिस्सा होता है। आप सदस्यों से मशवरा करके कुछ गेम्स का इंतजाम कर सकते हैं जैसे हाऊजी , ट्रेजर हंट , डेयर एंड ट्रुथ आदि , ताकी पार्टी में बोरियत ना हो। खेलने वाले सदस्य तो मजा लेते ही हैं देखने वाले सदस्य भी एन्जॉय करते हैं। मजे मजे में पार्टी कब ख़तम हो जाती है पता ही नहीं चलता।
गिफ्ट – New Year party gift
अंत में यानि पार्टी समाप्त होने पर हर सदस्य के लिए एक गिफ्ट का अरेंजमेंट हो सके तो कहना ही क्या। सभी सदस्यों को यह गिफ्ट अच्छी पैकिंग करके यादगार के रूप में दी जा सकती है।
इस तरह आपको एक सफल पार्टी Successful Party अरेंज करते देख दूसरे लोग भी जरुर पार्टी करने की सोच रखेंगे और हो सकता है कि अगले साल आपको इसी तरह की पार्टी में शामिल होने का इनविटेशन ही मिल जाये।
इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :
शाकाहार और मांसाहार के फायदे नुकसान
कब क्या किसके साथ नहीं खाना चाहिए
क्या शाकाहारी लोग अंडा खा सकते हैं
सफ़ेद मूसली से ताकत पुरुष और महिला दोनों के लिए
चाय कितने प्रकार की और उन्हें कैसे बनाते हैं
रक्तदान ब्लड डोनेशन की सम्पूर्ण जानकारी
मिलावट की पहचान घर पर कैसे करें
गलत तरीके से सोने से होने वाली परेशानियां
क्या छिपकली जहरीली नहीं होती है