मस्कारा Mascara आँखों का ऐसा मेकअप है जिसके उपयोग से आँखें सुन्दर , बड़ी , और चमकदार नजर आती है। Mascara मस्कारा के बिना आँखों का मेकअप अधूरा नजर आता है और आंखें सूनी सूनी नजर आती हैं।
कंसीलर , फाउंडेशन , आई शेडो , आई लाइनर लगाने के बाद मस्कारा लगाया जाता है। Mascara लगाने से पहले किये हुए मेकअप यानि आई शेडो ,आई लाइनर आदि ख़राब ना इसका ध्यान रखना चाहिए।
मस्कारा लगाने के साधन – Mascara needs
मस्कारा
मस्कारा कोम्ब ( मस्कारा कंघी )
साफ मस्कारा ब्रश
कर्लर
कॉटन बड
मिरर (शीशा )
मस्कारा कौनसा लें – Which Mascara
सही तरह का मस्कारा चुनना जरूरी है। ये आप Mascara किस समय लगाना चाहते है दिन में या रात में और आप किस तरह का लुक देना चाहते है उस पर निर्भर करता है।
इसके अलावा आप लैशेज को लम्बा दिखाना चाहते है या घनी दिखाना चाहते हैं ; उस पर भी Mascara का चयन निर्भर करता है। छोटी लैशेज है तो लेंथनिंग Mascara , पतली लैशेज है तो थिकनिंग Mascara , सीधी लैशेज है तो कर्लिंगMascara लेना चाहिए। ये सभी है तो वोल्युमाईजिंग Mascara ले सकते है।
बाजार में वाटर बेस्ड और वाटर प्रूफ Mascara मिलता है। वाटर बेस्ड Mascara ज्यादा देर नहीं टिकता फैल जाता है।सूख भी जल्दी जाता है। इसे लगाने के बाद आसानी से हटाया जा सकता है।
वाटर प्रूफ Mascara अधिक टिकता है , फैलता नहीं है। गर्मियों और बारिश के मौसम में इसे ही लगाना अच्छा रहता है। लगाने के बाद इसे हटाने के लिए ऑइल बेस्ड रिमूवर की जरुरत होती है। घंटो तक रखना हो तो ये ही बेहतर होता है।
मस्कारा लगाने का तरीका – How to apply Mascara
मस्कारा लगाने से पहले आँखों के पूरे मेकअप के लिए तैयारी कर लेनी चाहिए। सबसे पहले आँखों पर से प्रदूषण की धूल मिट्टी या ऑइल वगैरह साफ कर करके टोनर और थोड़ा मोइशचराइजर लगा लेना चाहिए। इसके बाद पलकों पर आई शेडो का प्राइमर और फिर आई शैडो लगाना चाहिए।
इसके बाद आई लाइनर लगा लीजिए , जैसा आपको पसंद हो पतला या मोटा या जिस प्रकार का लुक आप देना चाहते है।इसके बाद आपको मस्कारा लगाने की तैयारी करनी चाहिए।
— सबसे पहले लैश कर्लर से लैशेज को कर्ल कीजिये। इसके लिए लैश कर्लर से ऊपर की ऑय लैश को कुछ सेकंड दबा कर कर्ल करें।
— कर्लर प्लास्टिक के बजाय मेटल का लेना चाहिए।
— काम लेते वक्त साफ होना चाहिए। कर्लर को गर्म नहीं करना चाहिए।
— कर्लर से लैशेज को एक बार में तीन सेकंड से ज्यादा नहीं दबाना चाहिए।
— लैशेज की जड़ों के पास से शुरू करते हुए किनारों तक कर्ल करें।
— पलक पर चूंटी ना आ जाये इसका ध्यान रखें।
— मस्कारा ब्रश को मस्कारा ट्यूब में घुमाते हुए निकालें। एक्स्ट्रा आ गया हो तो किनारे से थोड़ा पोंछ लें।
— ब्रश को ट्यूब में आगे पीछे बार बार नहीं चलाना चाहिए। इससे मस्कारा जल्दी ख़राब हो जाता है।
ऊपर की लैशेज पर जड़ों से शुरू करके घुमाते हुए ब्रश चलाइए। Mascara बहुत ज्यादा न लगे ये ध्यान रखें। ऐसा न हो की मस्कारे की वजह से लैशेज लटक जाएँ। हर एक बाल पर Mascara लग जाना चाहिए।
नीचे की लैशेज के लिए दूसरा ब्रश लेना चाहिए क्योंकि नीचे की लैशेज छोटी होती है। लगाने का तरीका वही जड़ों से शुरू करके घूमाते हुए ब्रश चलाएं।
यदि लैशेज मस्कारे के कारण आपस में चिपक जाये तो एक साफ Mascara brush या Mascara comb मस्कारा कंघी धीरे से चलाये और लैशेज अलग कर लें।
Mascara सूखने से पहले लैशेज अलग करना जरूरी है अन्यथा सूखे फ्लैक्स आँख में गिर सकते है या गालों पर गिर सकते है। Mascara गालों पर ना गिरे उसके लिए लैशेज के नीचे टिशू या चम्मच रख सकते है।
इस तरह से बार बार लगाकर जितना आपको पसंद हो उतना ज्यादा या कम लगा सकते है। अब Mascara को कुछ मिनट सूखने दें। चाहें तो एक बार फिर से कर्लर से कर्ल कर सकते है।
यदि लैशेज को ज्यादा मोटा दिखाना हो तो पहले उस पर पारदर्शी पाउडर लगा सकते है। पहले आँख बंद करके ऊपर की लैशेज पर ब्रश नीचे की तरफ चलाएं फिर आँख खोलकर ब्रश ऊपर की तरफ चलाएं। इसी तरह नीचे वाली लैशेज पर लगाएं।
मस्कारा लगाते समय ध्यान रखने वाली बातें
Mascara Tips
— यदि Mascara ट्यूब में गाढ़ा हो गया है तो इसे बदल कर नया ले लेना चाहिए । गाढ़ा Mascara अच्छा लुक नहीं देता।
— लैशेज लम्बी दिखानी हो तो उन्हें बाहरी सिरो पर दो तीन बार लगाए।
— यदि Mascara आई लिड पर गिर जाये तो सूखने पर हटायें , जल्दबाजी ना करें अन्यथा यह फैल सकता है।
— एक अंगुली से धीरे से आई लिड को थोड़ी ऊंची दूसरे हाथ से ब्रश चलाकर मस्कारा अच्छे से लगाया जा सकता है।
— यदि आँख आने eye flu पर Mascara ब्रश यूज किया है तो ब्रश चेंज कर लें वर्ना दुबारा इन्फेक्शन हो सकता है।
— यदि एक तरह के Mascara लगाने पर एलर्जी होती हो तो दूसरी तरह का Mascara ट्राई करना चाहिए।
— यदि Mascara लगाते समय आँख में लग जाये तो तुरंत साफ पानी से आँख धोनी चाहिए।
— सस्ते या हलकी क्वालिटी के Mascara भद्दे नजर आ सकते है इन्हे ना लगाना ही अच्छा।
— तीन चार महीने में ब्रश बदल लेना चाहिए वर्ना इन्फेक्शन होने का डर रहता है।
इन्हे भी जाने और लाभ उठायें :
सिंथेटिक कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए
कीटोजनिक डाइट से वजन कम कैसे होता है
गाय का दूध आश्चर्यजनक रूप से फायदेमंद क्यों है
एल्युमिनियम के बर्तन और फॉइल से नुकसान
अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी
तांबे के बर्तन वाला पानी पीने के फायदे