Home Home Appliances Gharelu Upkaran एयर फ्रायर के फायदे कमियाँ और उपयोग – Air Fryer use and...

एयर फ्रायर के फायदे कमियाँ और उपयोग – Air Fryer use and buying tips

8668

एयर फ्रायर Air Fryer खाना पकाने के लिए आधुनिक तरीके का रसोई उपकरण है। यहाँ इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है कि एयर फ्रायर कैसा होता है , इसमें खाना कैसे पकता है , इसमें क्या क्या बना सकते हैं , इसके फायदे नुकसान क्या हैं आदि।

एयर फ्रायर का उपयोग

Air Fryer Use

एयर फ्रायर में कन्वेक्शन के तरीके से भोजन के चारों और गर्म हवा प्रसारित होती है। इससे भोजन सामग्री पक जाती है। बहुत कम तेल का उपयोग करके भी इसमें तले हुए खाने के स्वाद मिल सकता है।

विशेष रूप से वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोग जो खाने के शौक़ीन भी हैं उनके लिए यह बहुत उपयोगी है। इससे खाने में तेल की मात्रा भी संतुलित रहती है और खाना हेल्दी रहता है।

अकेले रहने वाले लोगों के लिए भी यह बहुत काम का है। इसमें खाना पकाना आसान होता है।

एयर फ्रायर में क्या पका सकते हैं

What to cook in air fryer

एयरफ्रायर में फ्राई करना , रोस्ट करना , बेक करना , ग्रिल करना आदि काम किये जा सकते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के स्नैक्स , फ्रेंच फ्राई , स्प्रिंग रोल , ब्रेड रोल ,बैंगन भरता , पनीर टिक्का , बाटी , समोसा , लिट्टी , केक , पिज़ा , फ्राई फिश , रोस्टेड चिकन , भरवाँ भिन्डी आदि कई डिश बनाई जा सकती है .

एयर फ्रायर कितने प्रकार के

types of air fryer

बाजार में फिलिप्स , इनालसा , हैवल्स , ग्लेन तथा अन्य कई कंपनी के एयर फ्रायर उपलब्ध है। ये छोटे बड़े 2 लीटर से 6 लीटर तक की जगह वाले , 1200 वाट से 1500 वाट तक के मिलते हैं। इनकी कीमत लगभग 4000 रूपये से 12000 रूपये तक हो सकती है। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार देख सकते हैं।

एयर फ्रायर में खाना कैसे बनायें

How to cook in air fryer

एयर फ्रायर्स के साथ यूजर मेनुअल ( कैसे काम में लेना है ) आता है। इसमें खाना बनाने की रेसिपी और टिप्स साथ आते हैं। इसे पढ़कर अपनी पसंद के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। कौनसा खाना कितनी देर में तैयार हो जाता है , क्या पका सकते हैं , कौनसे बर्तन इसके लिए उपयुक्त होंगे तथा कितने तापमान पर सेट करना है ये सब मेनुअल में देख कर जाना जा सकता है।

एयर फ्रायर की बनावट कैसी होती है

Parts of air fryer

एयर फ्रायर में दो हिस्से होते हैं ऊपरी हिस्से से गर्म हवा पंखे से फेंकी जाती है। नीचे वाले हिस्से में खाना जालीदार बास्केट में रखा जाता है। टेम्परेचर कंट्रोल करने और टाइम कंट्रोल करने के स्विच दिए हुए रहते हैं। नीचे एक हेंडल होता है जिसे खींचने पर बास्केट बाहर आती है। इसमें रखकर खाना पकाया जाता है।

एयर फ्रायर कैसे काम में लेते हैं

How to use air fryer

अधिकतर इसे प्री हीट किया जाता है। प्री हीट होने के बाद कुकिंग कम्पार्टमेंट यानि बास्केट में सामान रखकर टेम्परेचर और टाइम सेट किया जाता है। फिर इसे चालू कर दिया जाता है। जरुरत होने पर बीच में एक बार सामान उलट पुलट करना पड़ सकता है।

गर्म हवा बास्केट में चारों तरफ तेजी से घूमती है। इससे खाना कुरकुरा होकर पक जाता है। टाइम पूरा होने पर यह अपने आप बंद हो जाता है। यदि आपको लगे कि खाना और पकाना है तो थोड़ी देर और चला सकते हैं। एक दो बार में अनुभव होने पर चीजें बहुत आसान हो जाती हैं।

एयर फ्रायर के फायदे

Air Fryer benefits

  • तेल नहीं लगता या बहुत कम तेल के उपयोग से काम चल जाता है।
  • इसमें पकी हुई चीजों में पौष्टिकता बनी रहती है।
  • भोजन सामग्री में केमिकल रिएक्शन कम होता है।
  • वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोग भी स्वादिष्ट खाना एन्जॉय कर सकते हैं।
  • तलने के बाद बचे हुए तेल का क्या करें यह परेशानी नहीं रहती।
  • खाना पकाते समय लगातार खड़े नहीं रहना पड़ता।
  • खाना पकाना आसान है।
  • कढाई कलछी के उपयोग की अपेक्षा बहुत अधिक सुरक्षित है।
  • खाना पकाने के बाद इसकी सफाई करना आसान है।

एयर फ्रायर की कमियाँ

drawback of air fryer

  • जहाँ पकाने के लिए सामान रखा जाता है वहां जाली होती है। अतः वहाँ लिक्विड या घोल वाली सामग्री नहीं रखी जा सकती। आप चाहें तो अल्युमिनियम फ़ॉइल में रखकर घोल वाला सामान पका सकते हैं जैसे इडली , ढोकला आदि।
  • एयर फ्रायर का साइज़ छोटा होता है। बड़े परिवार के लिए दो – तीन या अधिक बार चलाना पड़ सकता है।
  • एयर फ्रायर में प्लास्टिक के बर्तन काम में नहीं ले सकते। बास्केट में बेक करने के लिए मेटल या सिरेमिक का बर्तन रखा जा सकता है।
  • इसमें पूरियां नहीं बनाई जा सकती हैं।
  • कुछ चीजें तेल में डालने पर रोमांचक तरीके से फूल जाती हैं। इसमें ऐसा नहीं होता है।
  • एयर फ्रायर लगभग तले हुए खाने के जैसा स्वाद देते हैं लेकिन एकदम वैसा स्वाद नहीं मिलता।

एयरफ्रायर खरीदते समय क्या ध्यान रखें

Air fryer buying Tips

साइज

परिवार की जरुरत के अनुसार बड़े साइज़ का खरीदना चाहिए । कुछ बहुत छोटे साइज़ के होते हैं जो खरीदते समय ठीक लगते हैं लेकिन काम में लेने के बाद छोटे लगने लगते हैं।

सेटिंग्स

तापमान , टाइम , मोड आदि सेटिंग्स को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। अलग प्रकार के भोजन को पकाने के लिए अलग तापमान और टाइम सेट करना पड़ता है। इन्हें काम में लेना सुविधाजनक होना चाहिए।

अन्य फीचर्स

कुछ एयरफ्रायर में मल्टिपल कुकिंग की जा सकती है यानि दो प्रकार की चीजें एक साथ बनाई जा सकती हैं। कुछ एयरफ्रायर में एक बार में एक ही चीज बनती है। कुछ एयरफ्रायर मांसाहारी खाना पकाने के लिए अच्छे होते हैं और कुछ अन्य व्यंजन के लिए इसलिए यह विचार करके एयरफ्रायर खरीदना चाहिए।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

दुबलापन दूर करके हेल्थ बनाने के आसान उपाय 

वायरस क्या होते हैं और बीमारी कैसे फैलते हैं आसान हिंदी में

सात चक्र और उन्हें जाग्रत करने का लाभ व तरीका 

ये काम कर लेंगे तो अचार लम्बे समय तक ख़राब नहीं होंगे 

सुंदर कांड का पाठ कराने के फायदे और नियम 

दीवार पर पेंट पुट्टी प्राइमर कब क्यों कैसे

बर्थ सर्टिफिकेट कैसे और कहाँ बनवाएँ , ये क्यों बहुत जरुरी 

रुद्राक्ष के लाभ और असली रुद्राक्ष की पहचान 

खांड और मिश्री कैसे बनते हैं जो इतने लाभदायक होते हैं 

टिड्डी कहाँ से आती है और खतरनाक क्यों है 

मूंगफली क्यों है सूखे मेवे से भी ज्यादा पौष्टिक 

पिस्ता शादीशुदा पुरुष को क्यों जरूर खाना चाहिए 

NO COMMENTS