चोकोलावा कप केक घर पर बनायें – Home made chocolava cupcake

2050

चॉकोलावा कप केक chocolava cupcake सुनते ही मुँह मे पानी आ जाता है। इसे मग ब्राउनी Mug Browni भी कहते हैं। इसे आप दो मिनिट में बना सकते हैं जी हाँ सिर्फ दो मिनिट में ।

बच्चे तो इन्हे पसंद करते ही हैं , बड़े भी इनके लिए कभी ना नहीं कहते। बच्चो को कुछ अच्छा अच्छा खाना हो या शाम की छोटी मोटी भूख हो तो जल्दी से कप केक तैयार करके इनका मजा लें। घर पर बने ये Mouth-watering mug-brownies आप जरूर रिपीट करेंगे। मग ब्राउनी cup cake बनाने का सामान और विधि इस प्रकार है –

चोकोलावा कप केक बनाने का समान

Ingredients for chokolava cup cake / Mug brownie

मैदा                             1 / 2  कप

चीनी पिसी हुई                  1 / 2  कप

कोको पाउडर                2  बड़े चम्मच

डार्क चोकलेट ( ग्रेटेड )     2  बड़े चम्मच

मिल्क पाउडर                2  बड़े चम्मच

ऑलिव आइल               1  बड़ा चम्मच

बेकिंग पाउडर                1 / 2 चम्मच

मीठा सोडा                        2  चुटकी

दूध                      जरूरत के अनुसार

नींबू का रस                       6-7  बूंद

चॉकलेट एसेंस                       2  बूँद

अखरोट टुकड़ी                   1  चम्मच

कप केक बनाने का तरीका

Mug brownie , chokolava cupcake Recipe

—   मैदा , पिसी हुई चीनी , मिल्क पाउडर , कोको पाउडर , बेकिंग पाउडर व मीठा सोडा इन सभी को को एक बारीक़ चलनी में लेकर मिलाकर छान लें। इससे ये सब आपस में अच्छे से मिक्स हो जायेंगे।

—  अब इसमें ऑलिव ऑइल व दूध मिलाकर घोल बना लें। ( ऑलिव ऑइल ना हो तो वेजिटेबल ऑइल ले सकते हैं )

—  घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए । इसकी consistency , रिबन जैसी RIBBON LIKE होनी चाहिए।

—  अब इसमें अखरोट के टुकड़े डाल कर मिला दें। ( इनकी मात्रा आप अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा या कम कर सकते है )

—  इसमें ग्रेटेड चॉकलेट व कुछ बूंदे नींबू के रस की डालकर मिला दें ।

—  इसके बाद चॉकलेट एसेंस डालकर मिक्स कर दें ।

—  एक कप या मग को ऑइल से ग्रीस कर लें। तैयार बेटर को इस कप / मग मे डाल दें।

—  इसे दो मिनिट माइक्रोवेव में बेक कर लें। ( यदि कप साइज बड़ा हो तो 20 -25 सेकंड ज्यादा कर लें , पर इससे अधिक ना करें )

—  आपके mug-brownies यानि कप केक तैयार हैं।

—  इन्हे गरमा गरम सर्व करके स्वादिष्ट कप केक का आनंद लें।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

कंडेंस्ड मिल्क घर पर बनाने का तरीका 

यीस्ट घर पर बनाने की विधि और टेस्ट 

चाशनी कैसे और कितने तार की बनायें 

पौष्टिक खजूर ड्राई फ्रूट रोल रेसिपी 

बिना अंडे का स्पंजी और टेस्टी कुकर केक 

स्वादिष्ट सूजी का हलवा बनाने की विधि 

मेंगो फ्रूटी घर पर बनाने का तरीका 

आम पापड़ क्या इस तरह बनाया है कभी 

टोमेटो सॉस बाजार जैसी घर पर भी बना सकते हैं 

मूंगफली की चिक्की बनाने की विधि 

आंवले का मुरब्बा बनाने का सही तरीका