आई शेडो लगाना सीखें – Eye Shadow Guide

2673

आई शेडो Eye shadow आँखों को मॉडर्न लुक देने के लिए और चेहरे की ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिए आँखों का मेकअप होता है। इसे मुश्किल मेकअप समझा जाता है। लेकिन प्रैक्टिस से ये बिल्कुल आसान हो सकता है।

आई शेडो Eye shadow  आप खुद लगाना सीख सकते है। उसके लिये आपको इससे सम्बंधित पूरी जानकारी होनी चाहिये। सीखिए eye shadow के बारे में सब कुछ।

Eye Shadow क्रीम के रूप में लूस पाउडर के रूप में और प्रेस्ड फॉर्म  compact powder में उपलब्ध है। प्रेस्ड फॉर्म compact वाला लगाने में सबसे अच्छा और आसान होता है। बाजार में आई शेडो eye shadow अलग अलग पैक में उपलब्ध है।

दो शेड वाला duos , तीन शेड वाला trios , चार शेड वाला quads  और पांच शेड  quintets वाला। quintets में quads के अलावा आई लाइनर भी होता है। यदि आप पहली बार आई शेडो लगाना सीख रहे है तो दो शेड वाले से शुरुआत करनी चाहिए। प्रैक्टिस होने के बाद तीन फिर चार शेड परआना चाहिए।

कंसीलर , फाउंडेशन और ब्लश लगने के बाद आई शेडो लगाया जाता है। इसके बाद मस्कारा लगाते है।

eye shedo

Eye Shadow लगाए जाने वाली जगहोें के नाम

Eye shadow  मेकअप करने के लिए आँख के पास वाले हिस्से को जानना और उस जगह कौनसा शेड लगाना है , यह जानना बहुत जरुरी होता है। इसके लिए आँख के हिस्से इस प्रकार जाने जाते है :-

—  Highliter – bro bone : आई ब्रो के नीचे जहाँ हड्डी होती है उस हिस्से को हाई लाइटर या ब्रो बोन कहते है।

—  Crease : पलक और हाई लाइटर के बीच की जगह को क्रीज़ कहते है।

—  Lid : पलक को लिड कहते है।

—  Upper lash line : ऊपर की बरौनी के बाल वाली लाइन ( eye lashes )  की जगह को अपर लेशलाइन कहते है।

—  Lower lash line : नीचे के बरौनी के बाल वाली लाइन (eye lashes) की जगह लोअर लेश लाइन कहलाती है।

—  Inner Corner : आँख का कोना जो नाक की तरफ होता है।

—  Outer V : आँख के बाहरी कोने के ऊप र एक आड़ा छोटा V जिसका मुंह नाक की तरफ हो। आउटर वी कहते है।

—  Water Line : नीचे वाला हिस्सा जहां पानी भर आता है।

आई शेडो लगाने के ब्रश – Eye Shadow Brush

आँख के अलग अलग हिस्सों पर अलग अलग तरह से शेड लगाकर आँख की ख़ूबसूरती को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। शेड लगाने के लिए ब्रश की जरुरत होती है।

अलग अलग हिस्से के लिए अलग अलग ब्रश होते  है। ब्रश से लगाने से खूबसूरती ज्यादा निखरती है ,नहीं तो रुई cotton  से भी लगा सकते है। आई शेडो  eye shadow लगाने में काम आने वाले ब्रश इस प्रकार है।

eye shedo brush

—  बड़ा आई शैडो ब्रश : हाई लाइटर पर लगाने के लिए।

—  छोटा आई शैडो ब्रश : छोटी जगह के लिए।

—  ब्लेंडिंग ब्रश : शेडो को मिक्स व हल्का करने के लिए।

—  ब्लेंडिंग टिप ब्रश : छोटी जगह शैडो हल्का करने के लिए ।

—  तिकोना ब्रश , बारीक ब्रश , स्मजर ब्रश आई लाइनर को सेट करने के लिए।

प्राइमर

Eye Shadow लगने से पहले  प्राइमर लगाया जाता है जिससे एक तो सिलवटें नहीं पड़ती और एक आई शेडो लम्बे समय तक ख़राब नहीं होता।

इसके अलावा अपारदर्शी  translucent  प्राइमर लगाने से आई शेडो का ओरिजिनल कलर उभरता है। हो सके तो प्राइमर जरूर लगाना चाहिए। किसी किसी की स्किन पर प्राइमर की जरुरत नहीं भी होती।

 आई शेडो लगाने का तरीका – Eye Shadow Apply

—  सबसे हल्का शेड हाई लाइटर या ब्रो बोन पर लगाना चाहिए। पलक यानि लिड पर हाई लाइटर से थोड़ा गहरा (dark) शेड लगाना चाहिए।

—  सबसे ज्यादा गहरा ( dark ) शेड आउटर V वाली जगह लगाना चाहिए। क्रीज़ पर लिड और आउटर V के बीच का शेड लगाना चाहिए।

—  यदि दो शेड वाला शेडो ले रहे है तो अपनी स्किन से एक शेड हल्का और डार्क शेड अपनी स्किन से एक शेड डार्क होने चाहिए। चाहे वो मेटलिक हो या शिमरी या स्पार्किंग। दो शेड लगाना बहुत आसान है दोनों शेड लगा कर आँखों को डिफाइन कर लेना चाहिए।

—  आई लिड पर फ्लेट ब्रश से आई शेडो लगाना चाहिए। क्रीज़ पर आई शेडो लगने के लिए डोम ब्रश यूज़ करना चाहिए। इस तरह ब्रश यूज़  करके शेड को लेश लाइन से ब्रो बोन तक समान रूप से मिक्स कर लेना चाहिए।

—  लेश लाइन के पास सॉफ्ट पेन्सिल ब्रश से आई शेडो लगाना चाहिए। इसे ही इनर कॉर्नर जैसी छोटी जगह पर यूज़ करना चाहिए।

—  आई शेडो को ब्रश से घिसना नहीं चाहिए बल्कि थपकाते हुए धीरे धीरे लगा कर शेड देना चाहिए।

—  मस्कारा आई शेडो लगाने के बाद लगाना चाहिए।

—  फाउंडेशन या पाउडर ख़राब न हो उसके लिए आँखों के नीचे मस्कारा शील्ड लगा लेनी चाहिए। टिशू पेपर भी काम में ले सकते है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

स्पेशल हर्बल मेनिक्योर का तरीका 

हेयर स्पा कैसे करें घर पर 

स्तन को सुन्दर पुष्ट सुडौल बनाने का सच 

कंसीलर लगाकर डेग धब्बे मिटायें 

लिपस्टिक के नए रूप कौनसे हैं 

मेनिक्योर घर पर करके हाथों को सुन्दर बनायें