नवरतन पुलाव रेसिपी – Navratan Pulav Recipe

3182

नवरतन पुलाव Navratan pulao का नाम जितना शाही और रोचक है , इसमें डाले जाने वाले सामान , इसे बनाने का तरीका और इसका स्वाद भी उतना ही शानदार होता है। साथ ही यह बहुत पौष्टिक भी है।

पार्टी या किसी विशेष अवसर पर इसे परोस कर आप मेहमानो का दिल जीत सकते हैं। आइये जानें नवरत्न पुलाव Navratna Pulao कैसे बनाते हैं।

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लिक करके उसके फायदे नुकसान या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । 

नवरतन पुलाव बनाने का सामान

Ingredient For Navratan

चावल                         1 कप

कटी हुई गाजर           1/4  कप

कटी हुई फूल गोभी      1/4  कप

उबले हुए कॉर्न           1/4  कप

अदरक हरी मिर्च पेस्ट     1 चम्मच

पुदीना पत्ते                5 -7 पीस

पनीर                     1/4  कप

मटर                     1/4  कप

किशमिश                  1 चम्मच

काजू                 1 बड़ा चम्मच

तेज पत्ता                     2 पीस

दालचीनी                    1  इंच

लौंग                      2-3 पीस

कालीमिर्च             10-12 पीस

हरी इलायची             2-3 पीस

बड़ी इलायची                1 पीस

नींबू का रस       एक बड़ा चम्मच

जीरा                       1 चम्मच

घी / तेल              2 बड़े चम्मच

चेरी                       1/4  कप

पाइनेपल                 1/4  कप

नमक                    स्वादानुसार

चावल फुल साइज का बासमती लें। चेरी या पाइनेपल के अलावा दूसरे फल जैसे सेब , संतरा , अंगूर , अनार आदि पसंद या उपलब्ध होने के अनुसार डाले जा सकते हैं तथा मेवों में बादाम , पिस्ता आदि का उपयोग भी किया जा सकता है।

नवरतन पुलाव बनाने की विधि

Navratan Pulav Vidhi

चावल धोकर पानी मे एक घंटे के लिए भिगो दें ।

एक बर्तन में भीगे हुए चावल , पाँच गिलास पानी , तेज पत्ता , मटर , 1/2 चम्मच घी और स्वादानुसार नमक डालकर चावल लगभग 80 प्रतिशत पका लें ।

पकने के बाद चावल को छलनी से छानकर पानी निकाल दें और ठंडे होने के लिए रख दें ।

अब एक कढ़ाई मे घी गरम करें।

इसमें धीमी आंच पर काजू किशमिश ( या अन्य मेवे ), पनीर ,  गोभी व गाजर को अलग अलग तल कर निकाल लें।

आंच कम करके बचे हुए घी में साबुत मसालो को हल्का सा कूट कर डाल दें । जीरा डाल दें ।

अब इसमे अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट , फ्राई की हुई सब्जियाँ , उबले हुए कॉर्न , पुदीना पत्ते , मेवे और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें । अब इसमें उबालकर ठंडे किए हुये चावल डालकर मिक्स कर दें । इसमें नींबू का रस डालकर मिला दें। नवरतन पुलाव तैयार है। इसे बारीक कटे हुए हरे धनिये , चेरी व पाइनेपल से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

नवरतन पुलाव कुकर में भी बनाया जा सकता है।  कुकर मे बनाने की विधि इस प्रकार है –

कुकर मे नवरतन पुलाव बनाने की विधि

सामग्री उपरोक्त अनुसार ही लें।

चावल को धोकर पानी मे एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें ।

कुकर मे घी गरम करके धीमी आंच पर काजू , किशमिश ( या अन्य मेवे ) और पनीर तल कर निकाल लें ।

अब कुकर मे जीरा , तेज पत्ता व सारे खड़े गरम मसाले ( हल्के कूट कर ) डालें ।

अब इसमे अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डालें। थोड़ा भून जाने के बाद गोभी व गाजर डालकर सात आठ मिनिट बिना ढक्कन लगाये सोते कर लें ।

अब इसमे मटर , उबले हुए कॉर्न , पुदीना पत्ते , तले हुए मेवे , पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें ।

भीगे हुए चावल व दो कप पानी डालकर कुकर को ढक्कन लगाकर बंद कर दें । एक सिटी आने पर गैस बंद कर दें  ।

कुकर ठंडा होने पर खोलें। चम्मच से हल्के से चावल को खुल्ला कर लें ताकि पुलाव खिलखिला दिखे ।

नवरतन पुलाव तैयार है।  इसे चेरी , पाइनेपल , बारीक कटे हरे धनिये से सजा कर सर्व करे ।

क्लिक करें और सीखें ये कुछ खास रेसिपी :

केर सांगरी सब्जी की रेसिपी पचकुटे वाली

गुलगुले मीठे पुए 

हरी मिर्च के टपोरे चटपटे

आलू की चिप्स सफ़ेद और क्रिस्पी 

साबूदाना आलू की सेव

नारियल के लडडू

मूंग दाल का हलवा

साबूदाना खिचड़ी

आलू का चिल्ला

सिंघाड़े के आटे का हलवा

बादाम का हलवा

ठंडाई