स्किन टोनर घर पर बनाकर निखारें चेहरा – Home Made Skin Toner

3123

स्किन टोनर Skin Tonner के उपयोग से त्वचा हमेशा जवां बनी रहती है। प्रदूषण , धूल मिट्टी , अधिक समय तक मेकअप , स्किन की गलत सफाई  , तेज कास्मेटिक आदि का दुष्प्रभाव स्किन टोनर से कम हो सकता है।

बिना एल्कोहॉल वाले होममेड प्राकृतिक स्किन टोनर इसके लिए बहुत अच्छे साबित होते आये है। इनके इस्तेमाल से प्राकृतिक रूप से स्किन की सफाई की जाती है। स्किन को पोषण दिया जाता है।

प्राकृतिक स्किन टोनर के नियमित इस्तेमाल से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। स्किन का PH सही रहता है  तथा स्किन में झुर्रियां से बचाव होता है। 

चेहरे की नाजुक स्किन की देखभाल नीचे बताये गए इन प्राकृतिक साधनों की मदद से करना लाभदायक होता है।  

स्किन टोनर

घर पर ही आपको ब्यूटी निखारने के अच्छे साधन प्राप्त हो सकते है जो इसी वेब साईट पर मिल जायेंगे। इन्हें जरूर आजमा कर देखें।

ब्यूटी निखारने के घरेलु साधन Gharelu Nuskhe for beauty  के लिए इन्हें क्लीक करके जानें –

होम मेड फेस स्क्रब 

हर्बल मेनिक्योर ,  फ्रूट मेनिक्योर ,चॉकलेट मेनिक्योर के तरीके 

हेयर स्पा घर पर कैसे करें  

हेयर मास्क कैसे बनाये 

हर स्किन की क्वालिटी अलग होती है। स्किन की क्वालिटी के हिसाब से ही देखभाल होनी चाहिए। साथ ही डाइट का संतुलित होना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

खट्टे फ्रूट जैसे टमाटर , संतरा , कीवी , आँवला , एप्पल इसके अलावा अंकुरित अनाज़गाजर , चुकंदर , सूखे मेवे जैसे बादाम , अखरोट , किशमिश आदि का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। इससे स्किन को हर प्रकार का आतंरिक  पोषण मिल जाता है ।

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल अक्षर वाले शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में  विस्तार से जान सकते है।

यहाँ हम कुछ हेल्दी होममेड टोनर बता रहे हैं। जो बहुत आसान भी है और इनके रिजल्ट भी बहुत अच्छे है। आप भी इनका उपयोग करके अपनी त्वचा को स्वस्थ , जवां व चमकदार बनाये रख सकते है।

सामान्य त्वचा के लिए स्किन टोनर –  Toner For Normal Skin

एप्पल हनी टोनर

सेब (apple ) का रस       एक चम्मच

शहद                        आधा चम्मच

दोनों  को मिला कर चहेरे पर दस मिनिट के लिए लगा कर रखें फिर पानी से धोए । सामान्य त्वचा के लिए बहुत ही कारगर टोनर है।

एलोवेरा हनीस्किन टोनर

एलोवेरा पल्प                       एक चम्मच

शहद                              आधा चम्मच

नींबू का रस                           पांच बूँद

इन सबको मिक्स करके चेहरे और गरदन पर लगाये। दस मिनिट रखने  के बाद ठंडे पानी से धो ले।

इस टोनर से दाग़-धब्बे दूर होते है व झुर्रियों को दूर करके त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाये रखता है। इस टोनर का प्रयोग सप्ताह में 2 -3  बार कर सकते है।

खुश्क त्वचा के लिए स्किन टोनर – Toner For Dry Skin

कुकुम्बर हनी टोनरस्किन टोनर

खीरे का रस                     1 चम्मच

शहद                       1 /2  चम्मच

खीरे के रस और शहद मिला कर चहेरे पर लगाये। दस मिनिट बाद ठन्डे पानी से धोए। खुश्क त्वचा के लिए बेहतरीन टोनर है। यह टोनर किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए टोनर – Toner For Combination Skin

हनी लेमन टोनर

शहद                            4 बूँद

नींबू रस                         8 बूँद

शहद व नींबू का रस मिलाकर ब्रश की सहायता से चेहरे पर लगा ले कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बहुत ही उपयोगी है। नियमित उपयोग से स्किन में कसावट भी आती हैं।

मुहाँसो वाली स्किन के लिए टोनर – Toner For Pimple Skin

विनेगर टोनर

सफ़ेद सिरका                     10 बूँद

पानी                               10 बूँद

सिरका व पानी सामान मात्रा में मिलाकर रुई से चेहरे पर लगाये। दिनभर में दो बार लगाए जिनकी त्वचा तैलीय होती है व मुहाँसो वाली होती है उनके लिए यह प्रभावकारी टोनर है।

मिंट टोनरpudina

पोदीने की पत्तियाँ             25 -30

गुलाब  की पत्ती                10-15

नीम की पत्ती                     7 -8

पानी                        100 मिली

यह गर्मियों व बरसात के मौसम के लिए बहुत ही उपयुक्त टोनर है। पुदीने, नीम ,गुलाब की ताज़ी पत्तियाँ पानी उबाल ले और छान लेवे  ठंडा करके फ्रिज़ में रखे। त्वचा साफ करने के लिए रुई का फाहा इसमें डुबाकर उपयोग में लाये। मुहाँसो के लिए बहुत ही अच्छा टोनर है। इस टोनर से ताज़गी का अहसास होता हैं।

आइली त्वचा के लिए टोनर – Toner For Oily Skin 

गुलाब जल                       एक बोतल

कपूर                             चुटकी भर

एक शीशी में गुलाब जल और चुटकी भर कपूर डालकर अच्छी तरह हिलाएँ। इसे टोनर की तरह यूज़ करने से ऑइली स्किन का ऑइल निकलना कम हो जाता है। गर्मी में दो बार और सर्दी में एक बार उपयोग कर सकते है।

खुले रोम छिद्र के लिए टोनर – Toner For Follicle Skin

हनी टोमेटो टोनरस्किन टोनर

टमाटर का रस          1 /2 चम्मच

शहद                     1 /2 चम्मच

गलत कॉस्मेटिक और गलत देखभाल से त्वचा  के रोम छिद्र खुल जाते है। इन्हें सही करने के लिए टमाटर का रस व शहद मिलाकर चेहरे पर लगाये। 15 मिनिट बाद चेहरा धोए। कुछ ही दिनों में त्वचा में कसावट आ जायेगी।

इन्हें  भी जानें और लाभ उठायें :

स्तन पुष्ट और सुडौल / गर्भ निरोधक साधन के फायदे नुकसान / घर पर पेडीक्योर कैसे करें / कंसीलर / नाख़ून स्वस्थ और सुन्दर / फाउंडेशन / आई शेडो  / मस्कारा लिपस्टिक के नए फैशन ट्रेंड