टमाटर की सब्जी फ़टाफ़ट ऐसे बनायें – Instant Tamatar ki Sabji Vidhi

6884

टमाटर की सब्जी  Instent Tomato Sabji  झटपट बनने वाली सब्जी है। यह सब्जी तब बहुत काम आती है जब जल्दी हो , चटपटा खाना चाहिये , एक और सब्जी साइड में चाहिए या कौनसी सब्जी बनायें सूझ नहीं रहा हो।

आपकी मुश्किलों का समाधान झटपट टमाटर की सब्जी हो सकता है। क्योकि टमाटर आसानी से उपलब्ध रहते हैं। यह एक हेल्दी सब्जी है। बच्चों को भी यह सब्जी बहुत पसंद आती है।

टमाटर की सब्जी को रोटी के साथ , डोसे के साथ , पराठे आदि के साथ भी खाया जा सकता है , ब्रेड पर लगाकर भी इसे खा सकते हैं। हर मौसम में और हर तरह से इसका आनंद ले सकते है। 

टमाटर की सब्जी

Tamatar ki sabji  में आयरन और फायबर की भरपूर मात्रा होने के कारण यह बहुत फायदेमंद सब्जी है। इसके अलावा इसमें बहुत से विटामिन भी होते है। जिस तरह टोमेटो प्यूरी से टमाटर का स्वाद और फायदे दोनों मिलते है उसी प्रकार इस सब्जी से भी मिलते है। टमाटर के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

इस सब्जी को आप दो तीन दिन तक फ्रिज में रखकर काम ले सकते है। जानिए कैसे बनायें यह इंस्टेंट टमाटर की सब्जी।

टमाटर की सब्जी बनाने की सामग्री – Tamatar ki sabji samagri

लाल टमाटर              4  ( बड़े )

हरी मिर्च                       1 नग

तेल                          2  चम्मच

राई                      1 /4  चम्मच

सौंफ                    1 /2  चम्मच

कलौंजी                  1 /4 चम्मच

हींग                          1 चुटकी

लाल मिर्च पाउडर       1 /2 चम्मच

शक्कर                       2 चम्मच

काला नमक             1 /2 चम्मच

सादा नमक             स्वाद अनुसार

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसमे बारे में विस्तार से जानें। 

टमाटर की सब्जी बनाने की विधि – Tamatar ki sabji vidhi

—  टमाटर साफ पानी से धोकर काट लें।

—  हरी मिर्च धोकर बारीक काट लें।

—  एक पेन में तेल गर्म करने चढ़ाएं।

—  राई डालकर तड़कने दें।

—  इसके बाद हींग , कलौंजीसौंफ डालकर चम्मच से हिला लें।

—  अब इसमें हरी मिर्च व कटे हुए टमाटर डाल दें।

—  स्वाद अनुसार नमक डाल दें।

—  लाल मिर्च डाल दें।

—  अब ढ़क्कन लगाकर पाँच सात मिनट पकने दें।

—  जब टमाटर गल जाएँ तब शक्कर और काला नमक डालकर दो मिनट ओर पका लें।

शक्कर की मात्रा टमाटर के खट्टेपन के अनुसार ज्यादा या कम की जा सकती है। अधिक खट्टे टमाटर है तो अधिक शक्कर ठीक रहती है। टमाटर की खट्टी मीठी झटपट सब्जी तैयार है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

तड़का , छौंका क्यों जरुरी

अमरुद की चटनी

लहसुन की चटनी

पीले मीठे चावल

मंगोड़ी बनायें घर पर

टमाटर की सॉस कैसे बनायें

गोंद के लडडू

मटर फ्रिज में प्रिजर्व

चाट मसाला

कॉन्टिनेंटल ताहिनी सॉस

हल्दी की स्पेशल राजस्थानी सब्जी