नारियल के लडडू झटपट बनाने की विधि – Coconut Laddu recipe

1125

नारियल के लडडू Coconut Laddu घर पर आसानी से बनने वाली मिठाइयों में से एक है  । इसमें नारियल और मावा होने के कारण ये फायदेमंद होते है और सभी को पसंद आते हैं। आइये जानें नारियल के लड्डू बनाने की विधि।

कोई भी त्यौहार हो , मिठाई के बिना अधूरा लगता है। बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर अपने हाथों से बनी मिठाई की बात ही कुछ और होती है।

नारियल के लड्डू Nariyal ka laddu आसानी से बना कर परिवार की खुशियां बढ़ाई जा सकती है। नारियल के लड्डू मनचाहे आकार में बनाये जा सकते हैं। इन्हे आप अपने हिसाब से डेकोरेट करके खूबसूरती से प्रस्तुत कर सकते हैं। अबकी बार त्यौहार पर ये नारियल के लड्डू बनायें और तारीफ पायें।

नारियल के लडडू

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

नारियल के लडडू बनाने की सामग्री

Coconut laddu ke saman

नारियल बुरादा                       400  ग्राम

मावा                                  250  ग्राम

चीनी                                  400  ग्राम

पानी                                     डेढ़ कप

दूध                                     2  चम्मच

इलायची                  5 -6 दरदरी पिसी हुई

केसर                               1 /4  चम्मच

पीला रंग खाने वाला                    2  चुटकी

नारियल के लडडू बनाने की विधि

Coconut Laddu Recipe

—  एक कटोरी में दो चम्मच पानी लें। इसमें चौथाई चम्मच केसर डालकर भिगो दें।

—  केसर भीगने के बाद खरल में थोड़ा घोट ले व दो चुटकी पीला रंग मिक्स करके रख दें।

—  इलायची को छीलकर दरदरा पीस लें।

—  एक कढ़ाई में मावा मध्यम आंच पर हिलाते हुए गुलाबी होने तक सेंक लें और गैस बन्द कर दें।

—  मावा सिकने के बाद इसमें नारियल पाउडर मिला दें।

—  एक दूसरे बर्तन में शक्कर में पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए गैस पर चढा दें। एक दो बार चम्मच से हिला लें।

— जब चाशनी में उबाल आ जाये तब इसमे दो चम्मच दूध डाल दें।  इससे चीनी की गन्दगी अलग हो जाएगी इस गन्दगी को चम्मच की सहायता से निकाल कर फेंक दें।

—  चाशनी को डेढ़ तार की चाशनी बनने तक पकाए। डेढ़ तार की चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दे।

—  चाशनी बनने के बाद नारियल व मावे का मिश्रण चाशनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

—  थोड़ा ठंडा ( गुनगुना ) होने पर हाथ से छोटे छोटे लडडू बनाये व लडडू के ऊपरी सतह पर अंगुली से छोटा सा गड्ढा बना लें।

—  इसी तरह सारे लडडू बना ले।

—  अब इन लडडुओं पर जहाँ अंगुली से छोटा गड्डा बनाया था वहाँ केसर में अंगुली भिगोकर बिंदी लगाए और उस पर इलायची लगा दें।

—  इसी तरह सारे लडडू केसर और इलायची से सजाकर एक थाली में रख दे।

—  दो तीन घण्टे थाली में रखकर ठंडे होने के बाद लडडू को डिब्बे में भरकर रख सकते हैं।

नारियल के लड्डू टिप्स – Tips

—  मावा धीमी आंच पर हिलाते हुए सेंकना चाहिए तले में चिपके नहीं इसका ध्यान रखें।

—  नारियल बुरादा फ्रेश होना चाहिए। टेस्ट करके देख ले पुराना नहीं हो अन्यथा लड्डू का स्वाद बिगड़ सकता है।

—  आप चाहे तो नारियल गोले का ब्राउन वाला छिलका निकाल दें और फिर कददूकस करके इसके लड्डू बना सकते है।

—  पीला रंग खाने वाला ( eatable ) अच्छी क्वालिटी का ही उपयोग में लें।

—  सर्दी के ठंडे मौसम में चाशनी जल्दी जमती हैं जबकि गर्मी में चाशनी को जमने में देर लगती हैं।

—  नारियल पानी के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

मावा गुझिया / कांजी बड़ा / ठंडाई पूरनपोली / खसखस बादाम के लडडू /  टोमेटो सॉस / दाल का हलवा /  अनारदाना चूर्ण गोली / अजवाइन पाचक / मंगोड़ी / गुलकंद / खजूर ड्राई फ्रूट रोल / तिल के लड्डू